Showing posts with label jigar muradabadi. Show all posts
Showing posts with label jigar muradabadi. Show all posts

Encore : jagjit singh


आपको देख कर देखता रह गया
क्या कहूँ और कहने को क्या रह गया

आते-आते मेरा नाम-सा रह गया
उस के होंठों पे कुछ काँपता रह गया

वो मेरे सामने ही गया और मैं
रास्ते की तरह देखता रह गया

झूठ वाले कहीं से कहीं बढ़ गये
और मैं था कि सच बोलता रह गया

आँधियों के इरादे तो अच्छे न थे
ये दिया कैसे जलता हुआ रह गया


                                           " वसीम बरेलवी "

*************************************************************************************

तेरे क़दमों पे सर होगा क़ज़ा सर पे खड़ी होगी
फिर उस सजदे का क्या कहना अनोखी बंदगी होगी

नसीम-ए-सुबह गुलशन में गुलों से खेलती होगी
किसी की आख़िरी हिचकी किसी की दिल्लगी होगी

दिखा दूँगा सर-ए-महफ़िल बता दूँगा सर-ए-महशर
वो मेरे दिल में होगी और दुनिया देखती होगी

मज़ा आ जायेगा महशर फिर कुछ सुनने सुनाने का
ज़ुबाँ होगी वहाँ मेरी, कहानी आप की होगी

तुम्हें दानिस्ता महफ़िल में जो देखा हो तो मुजरिम हूँ
नज़र आख़िर नज़र है बे-इरादा उठ गई होगी

                                             " सीमाब अकबराबादी "

क़ज़ा : मौत 
नसीम-ए-सुबह : सुबह की ठंडी हवा 
सर-ए-महफ़िल : भरी महफ़िल में 
सर-ए-महशर : क़यामत के दिन 
दानिस्ता : जान बुझ कर 

***********************************************************************************

इश्क़ की दास्तान है प्यारे
अपनी अपनी ज़ुबान है प्यारे

हम ज़माने से इन्तक़ाम तो लें
एक हसीं दरमियान है प्यारे

तू नहीं मैं हूँ, मैं नहीं तू है
अब कुछ ऐसा गुमान है प्यारे

रख क़दम फूँक फूँक कर नादाँ
ज़र्रे ज़र्रे में जान है प्यारे


                                       " जिगर मुरादाबादी "


***********************************************************************************

ठुकराओ अब, के प्यार करो, मैं नशे में हूँ
जो चाहो मेरे यार करो, मैं नशे में हूँ

अब भी दिला रहा हूँ यक़ीन-ऐ-वफ़ा मगर
मेरा ना एतबार करो, मैं नशे में हूँ

गिरने दो तुम मुझे, मेरा साग़र संभाल लो
इतना तो मेरे यार करो, मैं नशे में हूँ

मुझको क़दम-क़दम पे भटकने दो वाइज़ों
तुम अपना कारोबार करो, मैं नशे में हूँ

फ़िर बेख़ुदी में हद से गुज़रने लगा हूँ मैं
इतना ना मुझसे प्यार करो, मैं नशे में हूँ

                                                         " शाहिद कबीर "


वाइज : धर्म उपदेशक 

********************************************************************************

चाँद के साथ कई दर्द पुराने निकले
कितने ग़म थे जो तेरे ग़म के बहाने निकले

फ़स्ल-ए-गुल आई फिर इक बार असिरान-ए-वफ़ा
अपने ही ख़ून के दरिया में नहाने निकले

दिल ने एक ईटं से तामीर किया ताज-महल
तूने इक बात कही लाख़ फ़साने निकले

दश्त-ए-तन्हाई-ए-हिज्रा में खड़ा सोचता हूँ
हाय क्या लोग मेरा साथ निभाने निकले

                                                          " अमजद इस्लाम अमजद "


फ़स्ल-ए-गुल : बहार का मौसम 
असिरान-ए-वफ़ा : वफ़ा निभाने वाले 
तामीर : निर्माण 
दश्त-ए-तन्हाई-ए-हिज्रा : बिछड़ा हुआ तन्हाई के जंगल में 

**************************************************************************************

An evening with Jagjit & Chitra singh

तुम नहीं ग़म नहीं शराब नहीं
ऐसी तन्हाई का जवाब नहीं


गाहे-गाहे इसे पढ़ा कीजे
दिल से बेहतर कोई किताब नहीं


जिसको तूने न आज़माया हो
वो कहीं पर भी कामयाब नहीं


जाने किस किस की मौत आयी है
आज रुख़ पे कोई नक़ाब नहीं


वो करम उँगलियों पे गिनते हैं
ज़ुल्म का जिनके कुछ हिसाब नहीं


जो क़यामत न ढा सके 'राही'
वो किसी काम का शबाब नहीं                                               
                                             " सईद राही "

गाहे-गाहे : कभी कभी 

******************************************************************


हरसू दिखाई देते हैं वो जल्वागर मुझे
क्या क्या फ़रेब देती है मेरी नज़र मुझे

डाला है बेख़ुदी ने अजब राह पर मुझे
आँखें हैं और कुछ नहीं आता नज़र मुझे

दिल लेके मुझसे देते हो दाग़-ए-जिगर 
मुझे ये बात भूलने की नहीं उम्र भर मुझे

आया ना रास नाला-ए-दिल का असर मुझे
अब तुम मिले तो कुछ नहीं अपनी ख़बर मुझे

                                                    " जिगर मुरादाबादी "


दाग़-ए-जिगर : दिल की आग 
नाला-ए-दिल : दिल की पुकार 

*******************************************************************


जब कभी तेरा नाम लेते हैं
दिल से हम इन्तक़ाम लेते हैं

मेरी बर्बादियों के अफ़साने
मेरे यारों के नाम लेते हैं


बस यही एक जुर्म है अपना
हम मुहब्बत से काम लेते हैं


हर क़दम पर गिरे मगर सीखा
कैसे गिरतों को थाम लेते हैं


हम भटक कर जुनूँ की राहों में
अक़्ल से इन्तक़ाम लेते हैं


                                             " सरदार अन्जुम "


******************************************************************


कोई पास आया सवेरे सवेरे
मुझे आज़माया सवेरे सवेरे 

मेरी दास्ताँ को ज़रा सा बदल कर

मुझे ही सुनाया सवेरे सवेरे

जो कहता था कल शब संभलना संभलना
वही लड़खड़ाया सवेरे सवेरे

जली थी शमा रातभर जिसकी ख़ातिर

उसी को जलाया सवेरे सवेरे

कटी रात सारी मेरी मैकदे में

ख़ुदा याद आया सवेरे सवेरे

                                                     " सईद राही "
शब : रात 

*******************************************************************

माना के मुश्त-ए-ख़ाक से बढ़कर नहीं हूँ मैं
लेकिन हवा के रहम-ओ-करम पर नहीं हूँ मैं

इंसान हूँ धड़कते हुये दिल पे हाथ रख

यूँ डूबकर न देख समुंदर नहीं हूँ मैं

चेहरे पे मल रहा हूँ सियाही नसीब की

आईना हाथ में है सिकंदर नहीं हूँ मैं

ग़ालिब तेरी ज़मीन में लिक्खी तो है ग़ज़ल
तेरे कद-ए-सुख़न के बराबर नहीं हूँ मैं

                                                      " मुज़फ़्फ़र वारसी "
मुश्त-ए-ख़ाक : मुट्ठी भर धूल 
कद-ए-सुख़न : लेखन कला 

***********************************************************************

मै चाहता भी यही था वो बेवफ़ा निकले
उसे समझने का कोई तो सिलसिला निकले

किताब-ए-माज़ी के पन्ने उलट के देख ज़रा
ना जाने कौन सा पन्ना मुड़ा हुआ निकले

किताब-ए-माज़ी के औराक़ उलट के देख ज़रा
ना जाने कौन सा सफ़हा मुड़ा हुआ निकले

जो देखने में बहुत ही करीब लगता है
उसी के बारे में सोचो तो फ़ासला निकले


                                                       " वसीम बरेलवी "


किताब-ए-माज़ी : बीते समय की दास्ताँ 
औराक़ : पृष्ठ 
सफ़हा : पन्ना 

*************************************************************************

ऐसा लगता है जिन्दगी तुम हो
अजनबी कैसे अजनबी तुम हो

अब कोई आरज़ू नहीं बाक़ी

जुस्तजू मेरी आख़री तुम हो

मैं ज़मीं पर घना अँधेरा हूँ

आसमानों की चांदनी तुम हो


दोस्तों से वफ़ा की उम्मीदें
किस ज़माने के आदमी तुम हो
                                             " बशीर बद्र "

**************************************************************************










Golden Moments : Mohabbat ki Zubaan


हमारा हौसला बढ़ाने के लिए कृपया पोस्ट के नीचे अपनी - Average, Good या Excellent की रेटिंग अवश्य दें और हो सके तो कमेंट भी लिखें ।  धन्यवाद....
***************************************************************************


अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें  
हम उनको लिए ज़िंदगानी लूटा दें 

हर एक मोड़ पर हम ग़मों को सज़ा दें  
चलो ज़िन्दगी को मुहब्बत बना दें  

अगर खुद को भूले तो, कुछ भी न भूले 
कि चाहत में उनकी ख़ुदा को भुला दें 

कभी ग़म की आंधी जिन्हे छू न पाये 
वफ़ाओं के हम वो नशेमन बना दे 

क़यामत के दीवाने, कहते हैं हमसे 
चलो उनके चेहरे से पर्दा हटायें 

सजा दे, सिला दे, बना दे, मिटा दे 
मगर वो कोई फैसला तो सुना दे

नशेमन : घोंसला 

                                    ' सुदर्शन फ़ाकिर '

****************************************************************************

बहुत पहले से उन कदमों की आहट जान लेते हैं 
तुझे ऐ ज़िन्दगी, हम दूर से पहचान लेते हैं 

तबीयत अपनी घबराती है, जब सुनसान रातों में 
हम ऐसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं 

मेरी नज़रें भी ऐसे काफिरों का जान-ओ-इमां है 
निगाहें मिलते ही जो जान और ईमान लेते हैं 

' फ़िराक़ ' अक्सर बदल कर भेस मिलता है कोई काफ़िर 
कभी हम जान लेते हैं, कभी पहचान लेते हैं 

                                                         ' फ़िराक गोरखपुरी '

*****************************************************************************

दास्तान-ए-ग़म-ए-दिल उनको सुनाई न गई 
बात बिगड़ी कुछ ऐसी, कि बनाई न गई 

सबको हम भूल गए जोश-ए-जुनूँ में लेकिन 
इक तेरी याद थी ऐसी, कि भुलाई न गई 

इश्क़ पर कुछ न चला दीदा-ए-तर का काबू 
उसने जो आग लगा दी, वो बुझाई न गई 

                                                 ' जिगर मुरादाबादी '

*****************************************************************************

जब कभी तेरा नाम लेते हैं 
दिल से हम इन्तेक़ाम लेते हैं 

मेरी बर्बादियों के अफ़साने 
मेरे यारों के नाम लेते हैं 

बस यही एक जुर्म है अपना 
हम मोहब्बत से काम लेते हैं 

हर कदम पर गिरे, मगर सीखा 
कैसे गिरतों को थाम लेते हैं 

हम भटककर जुनून की राहों में 
अक्ल से इन्तेक़ाम लेते हैं 

                                         ' सरदार अंजुम '

*****************************************************************************


जब से हम तबाह हो गए
तुम जहाँपनाह हो गए

हुस्न पर निखार आ गया
आईने सियाह हो गए

आँधियों की कुछ खता नहीं
हम भी गर्द-ऐ-राह हो गए

दुश्मनों को चिठियां लिखो
दोस्त ख़ैरख्वाह हो गए

सियाह : काले

                               ' बेकल उत्साही '

****************************************************************************