बचपन से लेकर आज तक पहले रेडियो और फिर टीवी पर चित्रहार में, अब विभिन्न music channels पर और youtube पर, जिस गाने को हजारों बार सुना, देखा और उसके लिए दिल में प्यार बढ़ता गया। उस गाने के गीतकार, संगीतकार, गायक, गायिका बल्कि अभिनेता और अभिनेत्री तक से प्यार हो गया। ये जादू तो गुलज़ार जैसे जादूगर से ही सम्भव है। फेसबुक पर 2 लाइन की पोस्ट डाल दो तो likes की बाढ़ आ जाये, ये चुम्बकत्व शक्ति है उस गाने में। अगर कोई भी Aandhi movie देखे तो मैं विश्वास से कह सकता हूँ कि वो गुलज़ार, संजीव कुमार और सुचित्रा सेन का हमेशा के लिए दीवाना हो जायेगा। इतनी साफ़-सुथरी ऑफबीट फ़िल्म जिसमे अभिनय की नयी कसौटियां बनी और संगीत का अलग आसमान। इसके इतने बेहतरीन गाने को टाइप करते वक़्त ही न जाने कितनी बार मेरे रौंगटे खड़े हुए हैं। बहुत दिनों से इस गाने की फरमाइश अपने पेज पर चल रही थी तो आज प्रस्तुत करता हूँ ।
पत्थर की हवेली को, शीशे के घरोंदों में, तिनको के नशेमन तक
इस मोड़ से जाते हैं
आंधी की तरह उड़कर इक राह गुज़रती है - 2
शर्माती हुई कोई, क़दमों से उतरती है
इन रेशमी राहों में, इक राह तो वो होगी - तुम तक जो पहुचती है
इस मोड़ से जाते हैं
इक दूर से आती है, पास आके पलटती है - 2
इक राह अकेली सी, रूकती है न चलती है
ये सोच के बैठी हूँ, इक राह तो वो होगी - तुम तक जो पहुचती है
इस मोड़ से जाते हैं
********************************************************************************
तुम आ गए हो नूर आ गया है
नहीं तो चराग़ों से लौ जा रही थी
जीने की तुमसे वजह मिल गई है
बड़ी बेवजह ज़िन्दगी जा रही थी
कहाँ से चले कहाँ के लिए, ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा जहाँ जा मिला, वही तुम मिलोगे
कि हम तक तुम्हारी दुआ आ रही थी
दिन डूबा नहीं रात डूबी नहीं जाने कैसा है सफर
ख्वाबों के दीये आँखों में लिए वही आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा आ रही थी
********************************************************************************
तेरे बिना ज़िन्दगी से शिकवा तो नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी भी लेकिन ज़िन्दगी तो नहीं
काश ऐसा हो तेरे कदमों से चुन के मंजिल चलें
और कहीं दूर कहीं - 2
तुम गर साथ हो, मंजिलों की कमी तो नहीं
जी में आता है तेरे दामन में सर छुपा के हम
रोते रहें रोते रहें - 2
तेरी भी आँखों में आंसुओं की नमी तो नहीं ?
तुम जो कह दो तो आज की रात चाँद डूबेगा नहीं
रात को रोक लो - 2
रात की बात है, और ज़िन्दगी बाकी तो नहीं
तेरे बिना ज़िन्दगी भी लेकिन ज़िन्दगी तो नहीं
काश ऐसा हो तेरे कदमों से चुन के मंजिल चलें
और कहीं दूर कहीं - 2
तुम गर साथ हो, मंजिलों की कमी तो नहीं
जी में आता है तेरे दामन में सर छुपा के हम
रोते रहें रोते रहें - 2
तेरी भी आँखों में आंसुओं की नमी तो नहीं ?
तुम जो कह दो तो आज की रात चाँद डूबेगा नहीं
रात को रोक लो - 2
रात की बात है, और ज़िन्दगी बाकी तो नहीं
Link for these songs : http://mio.to/album/Aandhi+%281975%29
No comments:
Post a Comment