All lyrics of this album are : Javed Akhtar
तुमको देखा तो ये ख़याल आया
ज़िन्दगी धूप तुम घना साया
आज फिर दिल ने इक तमन्ना की
आज फिर दिल को हमने समझाया
तुम चले जाओगे तो सोचेंगे
हमने क्या खोया हमने क्या पाया
हम जिसे गुनगुना नहीं सकते
वक़्त ने ऐसा गीत क्यों गया
****************************************************************************
ये तेरा घर ये मेरा घर किसी को देखना हो गर,
तो पहले आके मांग ले मेरी नज़र तेरी नज़र,
ये घर बहुत हसीन है - २
ना बादलों की छाँव में, ना चांदनी के गाँव में
न फूल जैसे रास्ते, बने है इसके वास्ते
मगर ये घर अजीब है, जमीन के करीब है
ये ईंट पत्थरों का घर, हमारी हसरतों का घर
ये तेरा घर ये मेरा घर, ये घर बहुत हसीन है - २
जो चांदनी नहीं तो क्या, कि रौशनी है प्यार की
दिलों के फूल खिल गए, तो फ़िक्र क्या बहार की
हमारे घर ना आएगी, कभी ख़ुशी उधार की
हमारी राहतों का घर, हमारी चाहतों का घर
ये तेरा घर ये मेरा घर, ये घर बहुत हसीन है - २
यहाँ महक वफाओं की, मोहब्बतों का रंग है
ये घर तुम्हारा ख्वाब है, ये घर मेरी उमंग है
ना आरज़ू पे क़ैद है, न हौसले पे जंग है
हमारी हौसलों का घर, हमारी हिम्मतों का घर
ये तेरा घर ये मेरा घर, ये घर बहुत हसीन है - २
voice : Jagjit and chitra singh
***************************************************************************
प्यार मुझसे किया तुमने तो क्या पाओगी
मेरे हालात की आंधी में बिखर जाओगी
रंज और दर्द की बस्ती का मैं बाशिंदा हूँ
ये तो बस मैं हूँ कि इस हाल में ज़िंदा हूँ
ख्वाब क्यूँ देखूं वो कल जिसपे मैं शर्मिंदा हूँ
मैं जो शर्मिंदा हुआ तुम भी तो शरमाओगी
प्यार मुझसे किया तुमने तो क्या पाओगी
क्यूँ मेरे साथ कोई और परेशान रहे
मेरी दुनिया है जो वीरान तो वीरान रहे
ज़िन्दगी का ये सफर तुमपे तो आसान रहे
हमसफ़र मुझको बनाओगी तो पछताओगी
प्यार मुझसे किया तुमने तो क्या पाओगी
एक मैं क्या अभी आएंगे दीवाने कितने
अभी गूंजेंगे मोहब्बत के तराने कितने
ज़िन्दगी तुमको सुनाएगी फ़साने कितने
क्यूँ समझती हो मुझे भूल नही पाओगी
प्यार मुझसे किया तुमने तो क्या पाओगी
voice : jagjit singh
***************************************************************************