Showing posts with label evergreen song of gulzar. Show all posts
Showing posts with label evergreen song of gulzar. Show all posts

Everhit song : Gulzar ( Jhoom Barabar Jhoom )

धागे तोड़ लाओ चांदनी से नूर के 
घूंघट ही बना लो रौशनी से नूर के 
शरमा गए तो आगोश में लो 
सांसों से उलझी रहें मेरी सांसें
बोल न हल्के हल्के, बोल न हल्के हल्के 
होंठ से हल्के हल्के, बोल न हल्के

आ नींद का सौदा करें 
इक ख़्वाब लें इक ख़्वाब दे 
इक ख़्वाब तो आँखों में है 
एक चाँद के तकिये तले 
कितने दिनों से ये आसमां भी सोया नहीं आ इसको सुला दें 
बोल न हल्के हल्के, बोल न हल्के हल्के

उम्रें लगी कहते हुए 
दो लफ्ज़ थे, इक बात थी 
वो एक दिन सौ साल का 
सौ साल की एक रात थी 
कैसे लगे जो चुपचाप दोनों इक पल में पूरी सदियाँ बिता दें 
बोल न हल्के हल्के, बोल न हल्के हल्के


Movie : Jhoom Barabar Jhoom
Music : Shankar Ehsaan Loy
Singer : Mahalaxmi Iyer, Rahat Fateh Ali Khan