Showing posts with label sun li jo khuda ne. Show all posts
Showing posts with label sun li jo khuda ne. Show all posts

Tum to Nahi ho : Jagjit singh and Bashir Badr

All Lyrics in this album are from pen of  ' Bashir Badr '

सुन ली जो ख़ुदा ने वो दुआ तुम तो नहीं हो 
दरवाज़े पे दस्तक की सदा तुम तो नहीं हो 

महसूस किया तुमको तो गीली हुई पलकें 
भीगे हुए मौसम की अदा तुम तो नहीं हो 

अनजानी सी राहों में नहीं कोई भी मेरा 
किसने मुझे अपना कहा तुम तो नहीं हो 

दुनिया को बहरहाल गिले-शिकवे रहेंगे 
दुनिया की तरह मुझसे खफ़ा तुम तो नहीं हो 

                                     
***********************************************************

मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है
ये दुनिया खूबसूरत हो गई है

ख़ुदा से रोज़ तुमको मांगता हूँ
मेरी चाहत इबादत हो गई है

वो चेहरा चाँद है, आँखें सितारे
ज़मीं फूलों को जन्नत हो गई है

बहुत दिन से तुम्हे देखा नहीं है
चले ही आओ मुद्दत हो गई है

*********************************************************

रात आँखों में ढली, पलकों पे जुगनू आये
हम हवाओं की तरह जाके, उसे छू आये

बस गई है मेरे अहसास में ये कैसी महक
कोई खुशबू मैं लगाऊं तो तेरी खुशबू आये

उसने छू कर मुझे पत्थर से इंसान किया
मुद्दतों बाद मेरी आँख में आंसू आये

मैंने दिन रात ख़ुदा से ये दुआ मांगी थी
कोई आहट ना हो दर पर मेरे जब तू आये

**********************************************************

कभी तो आसमां से चाँद उतरे जाम हो जाये
तुम्हारे नाम की इक ख़ूबसूरत शाम हो जाए

वो मेरा नाम सुनकर कुछ जरा शरमा से जाते हैं
बहुत मुमकिन है कहीं इसका मोहब्बत ना हो जाए

जरा सा मुस्कुरा कर हाल पूछो दिल बहल जाए
हमारा काम हो जाए, तुम्हारा नाम हो जाए

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो
न जाने किस गली में ज़िन्दगी की शाम हो जाए

**********************************************************

खुश रहे या बहुत उदास रहे 
ज़िन्दगी तेरे आस पास रहे 

आज हम सब के साथ खूब हँसे 
और फिर देर तक उदास रहे 

रात के रास्ते भी रोशन हों 
हाथ में चाँद का गिलास रहे 

आदमी के लिये जरुरी है
कोई उम्मीद, कोई आस रहे 

**********************************************************

वो नहीं तो मलाल क्या, जो गुजर गया सो गुजर गया 
उसे याद करके ना दिल दुखा, जो गुजर गया सो गुजर गया 

ना गिला किया, ना ख़फा हुए,  यूँ ही रास्ते में जुदा हुए 
ना तू बेवफा ना मैं बेवफा, जो गुजर गया सो गुजर गया

तुझे ऐतबार-ओ-यकीं नहीं, नहीं दुनिया इतनी बुरी नहीं 
ना मलाल कर, मेरे साथ आ, जो गुजर गया सो गुजर गया

वो वफायें थी, कि जफ़ाएं थी, ये न सोच किसकी खतायें थीं 
वो तेरा है, उसको गले लगा, जो गुजर गया सो गुजर गया

*********************************************************