Showing posts with label bhool shayad bahut badi kar li. Show all posts
Showing posts with label bhool shayad bahut badi kar li. Show all posts

Bhool shayad bahut badi kar li : Dr Bashir Badr

भूल शायद बहुत बड़ी कर ली 
दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली 

तुम मुहब्बत को खेल कहते हो 
हमने बर्बाद ज़िन्दगी कर ली 

उसने देखा बड़ी इनायत से 
आँखों आँखों में बात भी कर ली 

आशिक़ी में बहुत ज़रूरी है 
बेवफाई कभी कभी कर ली 

धड़कनें दफ़न हो गईं होंगी 
दिल में दिवार क्यों खड़ी कर ली