मोहब्बत में दिखावे की दोस्ती ना मिला
अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी ना मिला
घरों पे नाम थे, नामों के साथ ओहदे थे
बहुत तलाश किया कोई आदमी ना मिला
तमाम रिश्तों को मैं घर पे छोड़ के आया था
फिर इसके बाद मुझे कोई अजनबी ना मिला
बहुत अजीब है करतबों की दूरी भी
वो मेरे साथ रहा और मुझसे कभी ना मिला
ख़ुदा की इतनी बड़ी क़ायनात में मैंने
बस एक शख्स माँगा, मुझे वो ही ना मिला
अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी ना मिला
घरों पे नाम थे, नामों के साथ ओहदे थे
बहुत तलाश किया कोई आदमी ना मिला
तमाम रिश्तों को मैं घर पे छोड़ के आया था
फिर इसके बाद मुझे कोई अजनबी ना मिला
बहुत अजीब है करतबों की दूरी भी
वो मेरे साथ रहा और मुझसे कभी ना मिला
ख़ुदा की इतनी बड़ी क़ायनात में मैंने
बस एक शख्स माँगा, मुझे वो ही ना मिला
No comments:
Post a Comment